CG Train Cancelled: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। अगर आप आने वाले दिनों में ट्रेन से सफर करने की तैयारी कर रहे हैं तो यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में ट्रैक नवीनीकरण के लिए मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। यह काम 24 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 के बीच प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को किया जाएगा।
ट्रैक नवीनीकरण के चलते इस अवधि में कई ट्रेनों की सेवाएं प्रभावित रहेंगी। कुल 6 ट्रेनों को निर्धारित तारीखों पर रद्द किया गया है, जबकि 2 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है।
6 ट्रेनें रहेंगी रद्द
18109/18110 टाटानगर-एनएससीबी इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस निर्धारित तारीखों पर रद्द रहेगी। नवंबर में 24 और 27 तारीख, दिसंबर में 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25 और 29 तारीख तथा जनवरी 2027 में 1, 5, 8, 12 और 15 तारीख को इसके फेरे प्रभावित रहेंगे।
12767 नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस नवंबर में 23 और 30, दिसंबर में 7, 14, 21 और 28 तथा जनवरी 2027 में 4 और 11 तारीख को रद्द रहेगी।
इसी तरह 12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस नवंबर में 25, दिसंबर में 2, 9, 16, 23 और 30 तथा जनवरी में 6 और 13 तारीख को कैंसिल रहेगी।
20822 सांतरागाछी-पुणे हमसफर एक्सप्रेस नवंबर में 21 और 28, दिसंबर में 5, 12, 19 और 26 तथा जनवरी 2027 में 2 और 9 तारीख को रद्द रहेगी।
वहीं इसकी वापसी सेवा 20821 पुणे-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस नवंबर में 23 और 30, दिसंबर में 7, 14, 21 और 28 तथा जनवरी 2027 में 4 और 11 तारीख को रद्द रहेगी।
2 ट्रेनों का बदलेगा रूट
मेगा ब्लॉक के चलते दो ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस निर्धारित तारीखों पर ईब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर सिटी-कटक के रास्ते पुरी जाएगी।
यह ट्रेन नवंबर में 23 और 30 तारीख, दिसंबर में 7, 14, 21 और 28 तारीख तथा जनवरी 2027 में 4 और 11 तारीख को परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी।
इसी तरह 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस नवंबर में 26, दिसंबर में 3, 10, 17, 24 और 31 तारीख तथा जनवरी 2027 में 7 और 14 तारीख को बदले हुए रूट से चलेगी।
यह ट्रेन कांद्रा-सीनी होकर दुर्ग पहुंचेगी और टाटानगर-गम्हरिया के बीच का निर्धारित मार्ग छोड़ देगी।
यात्रियों को क्या करना चाहिए?
ऐसे में नवंबर 2026 से जनवरी 2027 के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को टिकट बुक करने या यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की निर्धारित तारीख और रूट की जानकारी जरूर जांच लेनी चाहिए। मेगा ब्लॉक के कारण ट्रेन कैंसिलेशन और रूट डायवर्जन से यात्रा की योजना प्रभावित हो सकती है।
