CG News Times

Chhattisgarh Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, ASP-DSP स्तर के 33 अफसरों की नई पोस्टिंग

Raipur Police Transfer

Chhattisgarh Police Transfer: छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने एएसपी और डीएसपी स्तर के 33 पुलिस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। गृह विभाग की ओर से 30 अक्टूबर को जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। इस फेरबदल में रायपुर से लेकर प्रदेश के कई जिलों में अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। रायपुर में लितेश सिंह और सौरभ उईके को यातायात एसीपी की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि रामगोपाल करियारे को बिलासपुर से कटघोरा भेजा गया है।

रायपुर में इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

तबादला आदेश के अनुसार, राजधानी रायपुर में पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

  • लितेश सिंह: यातायात एसीपी, रायपुर
  • सौरभ उईके: यातायात एसीपी, रायपुर
  • मणीशंकर चंद्रा: एसीपी पुलिस लाइन, रायपुर
  • नीलेश द्विवेदी: पुलिस लाइन से विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय भेजे गए

कई जिलों में ASP और DSP स्तर पर फेरबदल

पुलिस विभाग में किए गए इस फेरबदल के तहत अन्य जिलों में भी अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।

  • शैलेष पांडेय: धमतरी के एएसपी से बलरामपुर भेजे गए
  • नितीश कुमार ठाकुर: कटघोरा से बेमेतरा पदस्थ
  • रामगोपाल करियारे: बिलासपुर से कटघोरा भेजे गए

एडिशनल-व-डिप्टी-एसपी-ट्रांसफर-पोस्टिंग-लिस्ट-2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *