CG News Times

Durg Crime News: भिलाई में खूनी वारदात, कवर्धा के युवक पर चाकू से कई वार… जानिए किस बात को लेकर हुआ था विवाद

Hatya

Durg Crime News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मोहन नगर थाना क्षेत्र के हरिनगर में हैरिटेज स्कूल के पीछे स्थित एक PG में युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान चित्रेश सहारे के रूप में हुई है, जो परीक्षा देने के लिए दुर्ग आया था।

पुलिस के मुताबिक, घटना मंगलवार दोपहर की है। विवाद के बाद चित्रेश पर चाकू से हमला किया गया, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में वैभव मानकर और राजकुमार यादव को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

महिला मित्र के साथ PG पहुंचा था चित्रेश

एएसपी शोभराज अग्रवाल के मुताबिक, चित्रेश अपने दोस्त रवि के PG रूम में एक महिला मित्र के साथ पहुंचा था। इसी दौरान PG में रहने वाले वैभव और राजकुमार यादव से सिगरेट मांगने को लेकर विवाद हो गया।

पुलिस के अनुसार, महिला मित्र से कथित तौर पर मिसबिहेव किए जाने की बात को लेकर भी विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते मामला गाली-गलौज और हाथापाई तक पहुंच गया।

विवाद के दौरान चाकू से किया हमला

पुलिस के मुताबिक, विवाद बढ़ने के बाद वैभव और राजकुमार ने चित्रेश के साथ मारपीट की और उस पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के वार उसके पैर और जांघ में लगे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद चित्रेश को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस, दो आरोपी हिरासत में

घटना की जानकारी मिलते ही मोहन नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों संदिग्ध आरोपियों वैभव मानकर और राजकुमार यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस अब विवाद की असली वजह, घटनाक्रम और चाकू से हमले से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है। शव को जिला अस्पताल दुर्ग की मर्चुरी में रखा गया है।

परीक्षा देने दुर्ग आया था युवक

बताया जा रहा है कि मृतक चित्रेश सहारे परीक्षा देने के लिए दुर्ग आया था। PG में दोस्तों के बीच शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में इतना बढ़ गया कि युवक की जान चली गई।

चित्रेश की मौत की खबर जैसे ही उसके परिवार तक पहुंची, वहां मातम पसर गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पूछताछ के बाद घटना को लेकर आगे की स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *