CG News Times

Kondagaon Road Accident: कोंडागांव में बड़ा सड़क हादसा! कार से टकराकर पलटी एंबुलेंस, 3 की मौत

Kondagaon Road Accident: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में सड़क हादसे की खबर सामने आई है। फरसगांव क्षेत्र में नेशनल हाईवे-30 पर कार और एंबुलेंस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एंबुलेंस सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। इस दुर्घटना में तीन लोग घायल हुए हैं, और २ लोगों की मौत हो गई है।

चिचाड़ी पुल के पास हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा फरसगांव क्षेत्र में चिचाड़ी पुल के पास हुआ। एंबुलेंस जगदलपुर से धमतरी की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही कार के साथ उसकी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

Kondagaon Road Accident में तीन लोग घायल

इस दुर्घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो लोगों को मामूली चोटें आईं, जबकि एक व्यक्ति को कमर के पास गंभीर चोट लगने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मदद की और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया।

112 की मदद से अस्पताल पहुंचाए गए घायल

हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया। घायलों को 112 की सहायता से फरसगांव अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया गया। दुर्घटना के कारण कुछ समय तक सड़क पर आवाजाही प्रभावित रही।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही फरसगांव पुलिस मौके पर पहुंची। सड़क पर पलटी एंबुलेंस को हटाने और यातायात सामान्य कराने की कार्रवाई की गई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी विस्तृत जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *