CG News Times

Nagpur-Raipur Highway Accident: पोला उत्सव की खुशियां मातम में बदलीं, नागपुर-रायपुर हाईवे पर भीषण हादसे में 9 की मौत

Nagpur-Raipur Highway Accident: Nagpur-Raipur Highway Accident: महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आधी रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लखनी तालुका के पिंपलगांव रोड पर भाऊ ढाबा के पास ट्रक और पिकअप वैन की टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन छोटे बच्चे भी शामिल हैं।

Nagpur-Raipur Highway Accident में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए भंडारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

पोला उत्सव में शामिल होने जा रही थीं महिलाएं

जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ की 19 महिलाएं और उनके साथ बच्चे पिकअप वाहन में सवार होकर पोला उत्सव में शामिल होने नागपुर जा रहे थे। इसी दौरान पिंपलगांव रोड पर यह भीषण दुर्घटना हो गई।

बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन की ट्रक से टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Nagpur-Raipur Highway Accident में तीन बच्चों की भी मौत

इस दर्दनाक दुर्घटना में तीन बच्चों की भी जान चली गई। हादसे में चिचोला (खैरागढ़) निवासी 4 वर्षीय धैर्य रूपेश उये और 6 वर्षीय स्वीटी रूपेश उइके की भी मौत हुई है। मृतकों में 30 वर्षीय गायत्री रूपेश उइके भी शामिल हैं।

मृतकों में छत्तीसगढ़ के लोग शामिल

हादसे में मृतकों की पहचान इस प्रकार बताई गई है:

  • जंबाई रामावतार वर्मा, 50 वर्ष, भांडेवाड़ी, नागपुर
  • मीनाक्षी राजकुमार वर्मा, 26 वर्ष, लोहारा, छत्तीसगढ़
  • धैर्य रूपेश उये, 4 वर्ष, चिचोला, खैरागढ़, छत्तीसगढ़
  • स्वीटी रूपेश उइके, 6 वर्ष, चिचोला, खैरागढ़, छत्तीसगढ़
  • गायत्री रूपेश उइके, 30 वर्ष, चिचोला, खैरागढ़, छत्तीसगढ़
  • गणेशिया अरावत पटेल, 22 वर्ष, बांधटोला, कवर्धा, छत्तीसगढ़
  • सरिता विजय वर्मा, 30 वर्ष, लोहारा, कवर्धा, छत्तीसगढ़
  • दो मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

कई लोग गंभीर रूप से घायल

दुर्घटना में घायल लोगों को तत्काल भंडारा जिला अस्पताल भेजा गया। घायलों में गुलशन रमेश वर्मा, ललिता योगेश पाटले, 4 वर्षीय तन्मय योगेश पटले, 4 वर्षीय डॉली अरावत पटेल, सुखीयारी पटेल, राजकुमारी पटेल, रमैया पटेल और 7 वर्षीय दरिया पटेल शामिल हैं।

इसके अलावा सुभाष विजय वर्मा, रितेश विजय वर्मा और 3 वर्षीय मेधा राजकुमार वर्मा भी घायल बताए गए हैं। ये सभी छत्तीसगढ़ के बांधटोला और लोहारा क्षेत्र से संबंधित बताए गए हैं।

पुलिस और ग्रामीणों ने शुरू किया रेस्क्यू

हादसे की सूचना मिलते ही गाडेगांव स्थित राजमार्ग पुलिस सहायता केंद्र के प्रमुख रविंद्र रेवतकर अपने सहयोगियों और स्थानीय ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

रेस्क्यू टीम ने क्षतिग्रस्त पिकअप से शवों को बाहर निकाला और घायलों को तत्काल इलाज के लिए जिला सामान्य अस्पताल भेजा।

पिकअप चालक हादसे के बाद फरार

Nagpur-Raipur Highway Accident के बाद पिकअप वाहन का चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Nagpur-Raipur Highway Accident ने छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र जा रहे परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। पोला उत्सव की खुशियों के बीच हुआ यह हादसा कई परिवारों के लिए जिंदगी भर का दुख बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *