CG News Times

भाजपा के संगठन मंत्री बी.एल. संतोष पंजाब दौरे पर पहुंचे, दो दिन कार्यकत्ताओं और नेताओं से करेंगे बैठकें

पंजाब में विधानसभा चुनावों को कुछ ही महीने का समय बचा है। इस बीच सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष 2 दिवसीय संगठनात्मक दौरे पर आज पंजाब पहुंचे है। इस दौरे के दौरान वह पार्टी के संगठनात्मक कामकाज और आगामी रणनीति को लेकर नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करेंगे।

मोहाली एयरपोर्ट पहुंचने पर बीजेपी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों और पंजाब बीजेपी के सह-प्रभारी सरदार नरिंदर सिंह रैना ने बी.एल. संतोष का स्वागत किया। उनके दौरे को पंजाब में बीजेपी के संगठन को और मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *