रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 18 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। शुक्रवार को जारी सूची में 2021 से 2024 बैच तक के अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इन अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP), नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) और अन्य पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
तबादला सूची में बीजापुर, नारायणपुर, सुकमा, कांकेर, जगदलपुर, राजनांदगांव, दुर्ग और सरगुजा समेत विभिन्न जिलों में पदस्थ अधिकारियों के नाम शामिल हैं। कुछ अधिकारियों को जिला स्तर से पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ किया गया है, जबकि कुछ को ऑपरेशन से जुड़े पदों पर नई जिम्मेदारी दी गई है।
देखिए, किन IPS अधिकारियों को कहां मिली पोस्टिंग
1. झा अमनकुमार रमनकुमार (2021 बैच) — बीजापुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) से पुलिस अधीक्षक (SIA), पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर।
2. अजय कुमार (2021 बैच) — नारायणपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) से पुलिस अधीक्षक (SIB), पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर।
3. आकाश श्रीमाल (2021 बैच) — कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) से सहायक पुलिस महानिरीक्षक (अ.अ.वि.), पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर।
4. अक्षय प्रमोद सबद्रा (2021 बैच) — नारायणपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) से सहायक पुलिस महानिरीक्षक (योजना/प्रबंध), पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर।
5. आकाश कुमार शुक्ला (2021 बैच) — दुर्ग जिले के बघेरा स्थित STF में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) से सहायक पुलिस महानिरीक्षक (ANTF), पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर।
6. रोहित कुमार शाह (2021 बैच) — सुकमा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) से सेनानी, 15वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, बीजापुर।
7. रविन्द्र कुमार मीणा (2021 बैच) — बीजापुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) से पुलिस अधीक्षक (चिटफंड एवं महिला विरुद्ध अपराध), पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर।
8. धोत्रे सुमीतकुमार दत्ताहारी (2021 बैच) — जगदलपुर में नगर पुलिस अधीक्षक से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स), कांकेर।
9. ईशु अग्रवाल (2022 बैच) — रायपुर के आजाद चौक में सहायक पुलिस आयुक्त से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स), नारायणपुर।
10. मयंक मिश्रा (2022 बैच) — रायगढ़ में नगर पुलिस अधीक्षक से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स), सुकमा।
11. वैशाली जैन (2022 बैच) — राजनांदगांव में नगर पुलिस अधीक्षक से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स), जगदलपुर।
12. विमल कुमार पाठक (2022 बैच) — कोरबा जिले के दर्री में नगर पुलिस अधीक्षक से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स), नारायणपुर।
13. हर्षित मेहर (2022 बैच) — दुर्ग में नगर पुलिस अधीक्षक से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स), कोंडागांव।
14. राहुल बंसल (2022 बैच) — अंबिकापुर में नगर पुलिस अधीक्षक से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स), बीजापुर।
15. अंशिका जैन (2022 बैच) — बिलासपुर में प्रशिक्षु अधिकारी से नगर पुलिस अधीक्षक, जगदलपुर।
16. साकोर मानसी नानाभाउ (2023 बैच) — रायपुर में प्रशिक्षु अधिकारी से सहायक पुलिस आयुक्त, आजाद चौक, रायपुर नगरीय।
17. आदित्य कुमार (2024 बैच) — राजनांदगांव में प्रशिक्षु अधिकारी से नगर पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव।
18. प्रतीक बंसोडे (2024 बैच) — कांकेर में प्रशिक्षु अधिकारी से नगर पुलिस अधीक्षक, अंबिकापुर।
कार्यभार सौंपने के निर्देश
आदेश के अनुसार, सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने जिले में अधीनस्थ पदस्थ वरिष्ठतम अधिकारी को कार्यभार सौंपने के बाद कार्यमुक्त होना होगा।
