CG News Times

Tiger Attack in Chhattisgarh: करील-पुटू लेने जंगल गया था युवक, झाड़ियों में छिपी बाघिन ने किया हमला; मौके पर मौत

Tiger Attack in Chhattisgarh Achanakmar

Tiger Attack in Chhattisgarh: अचानकमार टाइगर रिजर्व में 25 वर्षीय युवक पर बाघिन ने किया अचानक हमला, गर्दन दबोचने से मौके पर ही गई जान

Tiger Attack in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के अचानकमार टाइगर रिजर्व से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है । करील- पुटू लेने जंगल में गए 25 वर्षीय युवक पर झाड़ियों में छिपी बाघिन ने अचानक हमला कर दिया । आखिर बाघिन ने युवक पर हमला क्यों किया और क्या शावकों की मौजूदगी बनी इसकी वजह ? घटना के बाद वन विभाग ने ग्रामीणों को क्या चेतावनी दी, जानिए पूरी खब र ।

Tiger Attack in Chhattisgarh : अचानकमार टाइगर रिजर्व में बाघिन का हमला

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के अचानकमार टाइगर रिजर्व से एक दर्दनाक घटना सामने आई है । जंगल में करील- पुटू यानी मशरूम चुनने गए 25 वर्षीय युवक पर बाघिन ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई ।

घटना के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है । ग्रामीणों के बीच बाघिन की मौजूदगी को लेकर चिंता बढ़ गई है ।

करील-पुटू चुनने गया था युवक

जानकारी के मुताबिक ग्राम बांधा निवासी 25 वर्षीय धरमजीत घृतलहरे अपने कुछ साथियों के साथ जंगल में करील-पुटू चुनने गया था ।

इसी दौरान जंगल के घने हिस्से में झाड़ियों के बीच मौजूद बाघिन ने अचानक युवक पर हमला कर दिया । बताया जा रहा है कि बाघिन ने युवक की गर्दन को अपने जबड़े में दबोच लिया ।

हमले में युवक को गंभीर चोटें आईं और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई ।

Tiger Attack in Chhattisgarh: साथियों ने शोर मचाकर बचाने की कोशिश की

घटना के वक्त युवक के साथ मौजूद लोगों ने शोर मचाकर बाघिन को भगाने और युवक को बचाने की कोशिश की । हालांकि बाघिन के आक्रामक रुख के चलते वे उसके पास जाने की हिम्मत नहीं कर सके ।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची । राहत एवं बचाव दल ने जंगल से युवक का शव बरामद किया , जिसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ।

शावकों की वजह से आक्रामक हुई बाघिन?

अचानकमार टाइगर रिजर्व के एसडीओ समीर जोनाथन ने घटना की पुष्टि की है । उनके मुताबिक क्षेत्र में फिलहाल 2 से 3 बाघ सक्रिय रूप से विचरण कर रहे हैं ।

बताया गया है कि इनमें एक बाघिन ने हाल ही में शावकों को जन्म दिया है । ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि शावकों की मौजूदगी के कारण बाघिन अपने क्षेत्र को लेकर अधिक आक्रामक हुई और उसने युवक पर हमला कर दिया ।

हालांकि घटना की वास्तविक परिस्थितियों की जांच वन विभाग की टीम द्वारा की जा रही है ।

Tiger Attack in Chhattisgarh Achanakmar

Tiger Attack in Chhattisgarh Achanakmar: घटना के बाद जंगल में बढ़ाई गई गश्त

हमले के बाद वन विभाग ने आसपास के ग्रामीणों को जंगल के अंदर गहराई तक नहीं जाने की सख्त हिदायत दी है । संवेदनशील इलाकों में वन विभाग की टीमों द्वारा गश्त भी बढ़ा दी गई है ।

ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे टाइगर रिजर्व के प्रतिबंधित और संवेदनशील क्षेत्रों में प्रवेश न करें और जंगल में जाते समय विशेष सावधानी बरतें ।

Tiger Attack in Chhattisgarh: ग्रामीणों में बढ़ी दहशत

बाघिन के हमले में युवक की मौत के बाद आसपास के ग्रामीण इलाकों में डर का माहौल है । जंगल से लगे क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए वन विभाग की चेतावनी बेहद महत्वपूर्ण हो गई है ।

विशेषज्ञों के अनुसार शावकों के आसपास मौजूद मादा बाघिन अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर बेहद संवेदनशील हो सकती है। ऐसे में ऐसे क्षेत्रों से दूरी बनाए रखना जरूरी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *