दीपका थाने में गुंडा बदमाशों की परेड, त्योहारों में शांति भंग करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
दीपका थाना में सोमवार 14 सितंबर को गुंडा बदमाश एवं आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्तियों की परेड कराई गई। थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी के मार्गदर्शन में पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों को समझाइश देते हुए आगामी त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए। पुलिस ने परेड के दौरान गुंडा बदमाशों को स्पष्ट चेतावनी दी कि नगर में गणेश पूजा, विश्वकर्मा पूजा, दुर्गा पूजा सहित आगामी त्योहारी सीजन के दौरान किसी भी प्रकार की ऐसी गतिविधि न करें, जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित हो या अशांति की स्थिति निर्मित हो। पुलिस ने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। किसी भी व्यक्ति द्वारा आपराधिक गतिविधि या माहौल बिगाड़ने
