CG News Times

Bhupesh baghel vs Vijay Sharma: 18 लाख PM आवास पर आज आर-पार, प्रेस क्लब में भिड़ेंगे भूपेश और विजय शर्मा… सामने आएंगे चौंकाने वाले आंकड़े!

Bhupesh baghel vs Vijay Sharma: 18 लाख PM आवास के दावे पर सियासी घमासान अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गया है। रायपुर प्रेस क्लब में दोनों नेता अपने आंकड़ों और दावों के साथ एक-दूसरे को जवाब देंगे।

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में Bhupesh baghel vs Vijay Sharma PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा 15 सितम्बर को दोपहर 12 बजे रायपुर प्रेस क्लब पहुंचेंगे। दोनों नेताओं के बीच PM आवास योजना को लेकर सीधी बहस होगी। बहस से पहले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की ओर से योजना से जुड़े आंकड़े भी जारी किए गए हैं।विजय शर्मा ने दी थी खुली बहस की चुनौती

PM आवास योजना को लेकर कांग्रेस लगातार भाजपा सरकार पर सवाल उठाती रही है। वहीं, भाजपा सरकार ने सत्ता संभालने के बाद प्रदेश में 18 लाख PM आवास बनाने का ऐलान किया था। इसी मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार पर लगातार आरोप लगाते रहे हैं। पिछले दिनों उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भूपेश बघेल को PM आवास के मुद्दे पर खुली बहस की चुनौती दी थी। उन्होंने कहा था कि वे इस मुद्दे पर भूपेश बघेल से कहीं भी चर्चा के लिए तैयार हैं। बहस का मंच और विषय तय करने की जिम्मेदारी उन्होंने प्रेस क्लब पर छोड़ दी थी ।

 

भूपेश बघेल ने स्वीकार की चुनौती

विजय शर्मा की चुनौती को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वीकार कर लिया। उन्होंने कहा था कि 15 सितंबर को रायपुर प्रेस क्लब में PM आवास के मुद्दे पर बहस के लिए वे तैयार हैं। बघेल ने यह भी कहा कि वे ही नहीं, बल्कि सभी कांग्रेसी इस बहस के लिए तैयार हैं। अब दोनों नेताओं के प्रेस क्लब पहुंचने के साथ ही यह सियासी मुद्दा सीधे आमने-सामने की बहस में बदलने जा रहा है

विजय शर्मा ने जारी किए PM आवास के आंकड़े

बहस से पहले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की ओर से PM आवास योजना से जुड़े आंकड़े जारी किए गए हैं। जारी दस्तावेज के अनुसार, 18 लाख आवासों के लक्ष्य से जुड़े विभिन्न घटकों में कुल 18,12,742 आवास शामिल हैं। आंकड़ों के मुताबिक, नई सरकार के गठन के बाद 13,17,352 आवास स्वीकृत किए गए हैं, जबकि 11,51,431 आवास पूर्ण हो चुअधूरे आवासों को लेकर भी दिए आंकड़े

दस्तावेज के अनुसार, वर्ष 2016 से 2023 तक शेष बचे अधूरे आवासों की संख्या 2,46,215 थी। इनमें से 1,95,441 आवास पूर्ण किए गए हैं। वहीं, स्थायी प्रतीक्षा सूची में शामिल परिवारों के लिए 6,99,438 आवास का विवरण दिया गया है। इनमें से 5,86,788 आवास नई सरकार के गठन के बाद स्वीकृत हुए और 4,69,782 आवास पूर्ण किए जा चुके हैं। इसके अलावा दस्तावेज में आवास प्लस के तहत 8,19,999 परिवार और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 47,090 आवास का भी उल्लेख किया गया है।

प्रेस क्लब में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

दोनों नेताओं के आमने-सामने होने को लेकर रायपुर प्रेस क्लब में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रेस क्लब परिसर में पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा आसपास के क्षेत्र में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। आज होने वाली बहस में दोनों पक्ष PM आवास योजना से जुड़े अपने-अपने आंकड़े और दावे सामने रख सकते हैं। ऐसे में बहस के दौरान किसके आंकड़े भारी पड़ते हैं और दोनों नेता एक-दूसरे के आरोपों का किस तरह जवाब देते हैं, इस पर राजनीतिक गलियारों की नजर रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *