CG News Times

सहसपुर लोहारा कॉलेज में 30 लाख के अतिरिक्त कक्ष का भूमिपूजन: डिप्टी CM विजय शर्मा ने बाउंड्रीवॉल और बालिका शौचालय के लिए 19.5 लाख की घोषणा की

कबीरधाम। उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने सहसपुर लोहारा स्थित शासकीय गजानंद माधव मुक्तिबोध महाविद्यालय में 30 लाख रुपए की लागत से बनने वाले अतिरिक्त कक्ष का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने कॉलेज में 15 लाख रुपए की लागत से बाउंड्रीवॉल और 4.5 लाख रुपए की लागत से बालिका शौचालय निर्माण कराने की घोषणा की।

युवा शक्ति संवाद में विद्यार्थियों से की चर्चा

महाविद्यालय में आयोजित युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने विद्यार्थियों से बातचीत की। उन्होंने युवाओं को अनुशासन, मेहनत और स्पष्ट लक्ष्य के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कॉलेज करियर बनाने का महत्वपूर्ण केंद्र है और विद्यार्थियों को अपने भविष्य के लिए अभी से तैयारी करनी चाहिए।

प्रतियोगी परीक्षाओं की ऑनलाइन कोचिंग पर जोर

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि कवर्धा क्षेत्र के स्कूलों में डिजिटल बोर्ड लगाए जा रहे हैं। इसी दिशा में अब महाविद्यालयों में भी डिजिटल बोर्ड के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा।

 

इस पहल के तहत पीएससी, एसएससी और यूपीएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को मदद देने की योजना है। इसका उद्देश्य युवाओं को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना और उच्च शिक्षा की अधोसंरचना को मजबूत करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *