Amit Shah Chhattisgarh Visit 2026: केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah आज 3 नवंबर को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान वे राजधानी में एक निजी अस्पताल का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद नया रायपुर के सेक्टर-16 स्थित पीपल वन में विकसित भारत संकल्प पार्क का उद्घाटन करेंगे। शाम को वे छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे। गृह मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी की जा रही हैं। आइए जानते हैं Amit Shah का पूरा मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम।
दोपहर 2:40 बजे रायपुर पहुंचेंगे Amit Shah
केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah आज दोपहर 2 बजकर 40 मिनट पर विशेष विमान से रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद वे अपने निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
पंडरी में निजी अस्पताल का करेंगे लोकार्पण
रायपुर पहुंचने के बाद दोपहर 3 बजे Amit Shah पंडरी स्थित एक निजी अस्पताल का लोकार्पण करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद वे नया रायपुर के लिए रवाना होंगे।
शाम 4:50 बजे विकसित भारत संकल्प पार्क का उद्घाटन
Amit Shah शाम 4 बजकर 50 मिनट पर नया रायपुर के सेक्टर-16 स्थित पीपल वन पहुंचेंगे। यहां वे विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण करेंगे।
राज्योत्सव के समापन समारोह में होंगे शामिल
केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah शाम 6 बजे नया रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान पहुंचेंगे। यहां शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे।
इस दौरान राज्योत्सव के समापन कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी रहेगी।
रात 8:20 बजे दिल्ली के लिए होंगे रवाना
छत्तीसगढ़ में निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah रात 8 बजकर 20 मिनट पर विशेष विमान से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
Amit Shah का मिनट-टू-मिनट दौरा कार्यक्रम
- दोपहर 2:40 बजे: विशेष विमान से रायपुर आगमन।
- दोपहर 3:00 बजे: पंडरी स्थित निजी अस्पताल का लोकार्पण।
- शाम 4:50 बजे: नया रायपुर के सेक्टर-16 स्थित पीपल वन पहुंचेंगे।
- शाम 4:50 बजे के बाद: विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण।
- शाम 6:00 बजे: राज्योत्सव मैदान नया रायपुर पहुंचेंगे।
- शाम 6:00 से रात 8:00 बजे: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे।
- रात 8:20 बजे: विशेष विमान से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
