CG News Times

कबीरधाम की बड़ी खबर: रायपुर में 7-8 अक्टूबर को रोजगार मेला, 8700 से ज्यादा पदों पर भर्ती का मौका

कवर्धा, 5 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका है। रोजगार विभाग की ओर से 7 और 8 अक्टूबर को रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बूढ़ापारा में राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में 25 से ज्यादा कंपनियां 8700 से अधिक तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती करेंगी।

इस रोजगार मेले में 10वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर तक के अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे। पद के अनुसार तकनीकी योग्यता भी निर्धारित की गई है। आवेदकों की उम्र 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को योग्यता और पद के अनुसार 10 हजार से 35 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिल सकता है।

रोजगार मेले में शामिल होना पूरी तरह निशुल्क

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा। कबीरधाम जिले के युवाओं को पहले रोजगार पंजीयन और रोजगार मेला पोर्टल पर पंजीयन करना होगा। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन कर निर्धारित तारीख और स्थान पर पहुंचकर साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।

मेले में शामिल कंपनियों, रिक्त पदों, योग्यता और अन्य जरूरी जानकारी रोजगार विभाग के वेब पोर्टल पर उपलब्ध है।

जिला रोजगार कार्यालय, कबीरधाम ने जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 07741-299344 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *