CG News Times

Bilaspur Child Murder Case: बिलासपुर में दिल दहला देने वाली घटना, चाचा ने 2 साल की मासूम को जलती आग में झोंका

Bilaspur Child Murder Case: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोनी थाना क्षेत्र के घुटकु गांव से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पारिवारिक विवाद के चलते एक कलयुगी चाचा ने दो साल की मासूम बच्ची को जलती हुई आग में झोंक दिया। गंभीर रूप से झुलसी बच्ची ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी नितिन लोनीया अपने भाई सुधीर की पत्नी और उसकी दो साल की बेटी को राशन दुकान जाने के बहाने रायपुर लेकर गया था। रास्ते में किसी बात को लेकर उनके बीच तीखा विवाद हो गया। गुस्से में अंधे हो चुके चाचा नितिन ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम देते हुए मासूम बच्ची को आग में फेंक दिया।

घटना के बाद गंभीर हालत में बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह जिंदगी की जंग हार गई। बच्ची के पिता सुधीर और नाना ने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। कोनी थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है और घटना के पीछे की असल वजहों की गहराई से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *