CG News Times

CG Breaking News: छत्तीसगढ़ में 18 नेताओं को मिला कैबिनेट और राज्य मंत्री का दर्जा, देखें पूरी लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने विभिन्न निगम, मंडल, आयोग और बोर्ड के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों को कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्री का दर्जा देने का आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कुल 18 नेताओं को मंत्री दर्जा प्रदान किया गया है। इनमें 3 को कैबिनेट मंत्री और 15 को राज्य मंत्री का दर्जा मिला है।

इन्हें मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा

  • रामलाल चौहान – अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग
  • रूप सिंह मण्डावी – अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग
    (पूर्व में 29 अक्टूबर 2025 को राज्य मंत्री का दर्जा मिला था, जिसे संशोधित कर अब कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है।)
  • डॉ. श्रीमती ममता साहू – अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग

इन्हें मिला राज्य मंत्री का दर्जा

  • गौरीशंकर वास – अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड
  • आनंद निषाद – अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य मछुआ कल्याण बोर्ड
  • राजेश कुमार राजपूत – अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मंडल, रायपुर
  • राजेन्द्र नायक – अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य शाकम्भरी बोर्ड
  • सुधीर गौतम – अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य शिक्षा आयोग
  • एजाज मिर्जा बेग – अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी
  • भोजराज देवांगन – अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य हथकरघा विकास एवं विपणन संघ
  • प्रभात मिश्रा – अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य राजभाषा आयोग
  • श्रीमती सुषमा जेठानी – अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य सिंधी अकादमी
  • शशिकांत द्विवेदी – अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ
  • डॉ. जे.पी. शर्मा – उपाध्यक्ष, रायपुर विकास प्राधिकरण, रायपुर
  • किशोर महानंद – उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल
  • आनंद कुमार तिवारी (राजीव लोचन दास महाराज) – उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग
  • वेदराम मनहरे – उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग
  • मंगल दास ठाकुर – उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग

सरकार के इस आदेश के बाद संबंधित निगम, मंडल, आयोग और बोर्ड के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों को मंत्री दर्जे के अनुरूप सुविधाएं एवं प्रोटोकॉल मिलने का रास्ता साफ हो गया है। आदेश की कॉपी में सभी नाम और उनके पदों से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *