कवर्धा। कबीरधाम जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। सिविल एक्शन प्रोग्राम के तहत सुरक्षा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी SIS लिमिटेड के संयुक्त संयोजन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भर्ती शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस अभियान के जरिए सुरक्षा क्षेत्र में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को नौकरी का अवसर मिलेगा।
10वीं पास युवा भी कर सकेंगे आवेदन
भर्ती के लिए 10वीं, 12वीं या उससे अधिक शैक्षणिक योग्यता रखने वाले युवा पात्र होंगे। अभ्यर्थी की न्यूनतम ऊंचाई 168 सेंटीमीटर और आयु 19 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
इन तारीखों पर यहां लगेगा भर्ती शिविर
- 27 अगस्त – थाना परिसर पिपरिया
- 28 अगस्त – रेंगाखार थाना परिसर
- 29 अगस्त – चिल्फी थाना परिसर
- 30 अगस्त – कुकदूर थाना परिसर
- 31 अगस्त – तरेगांव थाना परिसर
- 1 सितंबर – बोड़ला थाना परिसर
- 3 सितंबर – भोरमदेव थाना परिसर
- 4 सितंबर – पुलिस लाइन कवर्धा
- 5 सितंबर – सहसपुर लोहारा थाना परिसर
शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ पहुंचे
इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रमाण-पत्रों की प्रतियों के साथ निर्धारित तिथि पर अपने नजदीकी भर्ती शिविर में पहुंचकर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी मौके पर मौजूद भर्ती अधिकारियों द्वारा दी जाएगी।
पुलिस प्रशासन ने जिले के शिक्षित एवं बेरोजगार युवाओं से इस रोजगार अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने और निर्धारित तिथि एवं स्थान पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने की अपील की है। इस पहल से युवाओं को सुरक्षा क्षेत्र में रोजगार मिलने के साथ आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा।
