Chhattisgarh New Vande Bharat Express: छत्तीसगढ़ को मिल सकती है तीसरी Vande Bharat Express, जानिए किस रूट पर दौड़ाने की तैयारी
Chhattisgarh New Vande Bharat Express: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। आखिर किन शहरों को मिलेगा फायदा, कितने दिन चलेगी ट्रेन और कब शुरू हो सकती है सेवा? जानिए इस प्रस्ताव से जुड़ी पूरी जानकारी।
Chhattisgarh New Vande Bharat Express: बिलासपुर से इंदौर तक दौड़ सकती है सीधी वंदे भारत
Chhattisgarh New Vande Bharat Express: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए जल्द ही एक बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है। बिलासपुर से इंदौर के बीच सीधी Vande Bharat Express चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। अगर इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो छत्तीसगढ़ से इंदौर जाने वाले यात्रियों को नागपुर में ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
प्रस्ताव के मुताबिक मौजूदा इंदौर-नागपुर और बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत सेवाओं को मिलाकर बिलासपुर से इंदौर तक सीधी ट्रेन चलाने की योजना है । प्रस्तावित सेवा सप्ताह में छह दिन संचालित किए जाने की बात कही गई है।
नागपुर में ट्रेन बदलने की झंझट होगी खत्म
फिलहाल छत्तीसगढ़ से इंदौर जाने वाले यात्रियों को सीधी Vande Bharat कनेक्टिविटी उपलब्ध नहीं है । प्रस्ताव मंजूर होने पर बिलासपुर से इंदौर तक सीधे सफर की सुविधा मिल सकेगी ।
इसका सबसे बड़ा फायदा उन यात्रियों को होगा , जिन्हें अभी नागपुर पहुंचकर आगे की ट्रेन पकड़नी पड़ती है । सीधी ट्रेन मिलने से सफर ज्यादा सुविधाजनक और समय की बचत वाला हो सकता है ।
बिलासपुर से नागपुर तक कई शहरों को फायदा
प्रस्तावित रूट से छत्तीसगढ़ के कई प्रमुख शहरों के यात्रियों को फायदा मिलने की उम्मीद है। इसमें बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग के अलावा महाराष्ट्र के गोंदिया और नागपुर के यात्री भी शामिल होंगे।
इंदौर जाने वाले यात्रियों के लिए यह कनेक्टिविटी खास तौर पर महत्वपूर्ण हो सकती है, क्योंकि इंदौर मध्य प्रदेश का बड़ा व्यापारिक, शैक्षणिक और औद्योगिक केंद्र है।
छत्तीसगढ़ में फिलहाल चल रही हैं दो वंदे भारत
मौजूदा समय में छत्तीसगढ़ से दो Vande Bharat Express सेवाएं संचालित हो रही हैं।
एक ट्रेन बिलासपुर से नागपुर के बीच चलती है, जबकि दूसरी दुर्ग से विशाखापट्टनम के बीच संचालित होती है।
ऐसे में बिलासपुर-इंदौर सेवा को मंजूरी मिलने पर छत्तीसगढ़ को तीसरी Vande Bharat सेवा मिलने का रास्ता साफ हो सकता है।

सप्ताह में छह दिन चलाने का प्रस्ताव
प्रस्ताव के अनुसार बिलासपुर से इंदौर के बीच प्रस्तावित Vande Bharat Express को सप्ताह में छह दिन चलाने की योजना है। हालांकि ट्रेन किन दिनों चलेगी, इसका अंतिम फैसला रेलवे बोर्ड की मंजूरी के बाद ही होगा।
इसी तरह ट्रेन का रूट, स्टॉपेज, किराया और समय-सारणी भी आधिकारिक मंजूरी के बाद ही स्पष्ट होगी।
अभी नहीं मिली रेलवे बोर्ड की मंजूरी
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि बिलासपुर-इंदौर Vande Bharat अभी सिर्फ प्रस्तावित है। रेलवे बोर्ड ने फिलहाल इसके संचालन को मंजूरी नहीं दी है।
इसलिए अभी ट्रेन की शुरुआत की कोई आधिकारिक तारीख तय नहीं हुई है। मंजूरी मिलने के बाद ही रेलवे की ओर से ट्रेन के संचालन, समय-सारणी, स्टॉपेज और किराए से जुड़ी जानकारी जारी की जाएगी।
Chhattisgarh New Vande Bharat Express: मंजूरी मिली तो यात्रियों को क्या होगा फायदा?
अगर प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है तो छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए इंदौर की यात्रा काफी आसान हो सकती है। सीधे ट्रेन कनेक्शन से न सिर्फ ट्रेन बदलने की परेशानी कम होगी, बल्कि यात्रियों को सामान लेकर दूसरे स्टेशन पर ट्रेन बदलने जैसी दिक्कतों से भी राहत मिलेगी।
अब यात्रियों की नजर रेलवे बोर्ड के फैसले पर टिकी है। अगर प्रस्ताव मंजूर होता है तो बिलासपुर-इंदौर सीधी Vande Bharat Express छत्तीसगढ़ के रेल नेटवर्क में एक और महत्वपूर्ण कड़ी जुड़ सकती है।
