CG News Times

Chhattisgarh TI Transfer Full List: SP की सख्ती का बड़ा असर! एक साथ 6 पुलिस अधिकारियों का तबादला, जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी

Chhattisgarh TI Transfer

Chhattisgarh TI Transfer: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस प्रशासन ने एक साथ कई थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया है। गंभीर आपराधिक मामलों की जांच में अपेक्षित प्रगति नहीं होने और कुछ मामलों में कार्रवाई की गति को लेकर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को जारी प्रशासनिक आदेश के तहत निरीक्षक और उपनिरीक्षक स्तर के कुल 6 पुलिस अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।

इस फेरबदल में खास तौर पर मुलमुला और पामगढ़ थाना प्रभारियों को बदला गया है। बताया गया है कि इन थाना क्षेत्रों में सामने आए गंभीर मामलों की जांच की प्रगति से पुलिस प्रशासन संतुष्ट नहीं था। इसके बाद एसपी ने थाना प्रभारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव का फैसला लिया।

हत्या के मामले में जांच की सुस्ती बनी वजह

मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम कोसा में करीब 62 दिन पहले झाड़ियों में अमित भंडारी का शव बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत हत्या से होने की पुष्टि हुई थी। इसके बावजूद लंबे समय तक पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी। मामले की जांच में ठोस प्रगति नहीं होने को लेकर पुलिस प्रशासन ने गंभीरता दिखाई।

इसी मामले को लेकर मुलमुला थाना प्रभारी को हटाकर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब निरीक्षक शिवानंद सिंह को मुलमुला थाना प्रभारी बनाया गया है। ऐसे में नई टीम के सामने इस पुराने हत्या मामले की जांच को आगे बढ़ाने और आरोपियों तक पहुंचने की बड़ी चुनौती होगी।

उधारी के विवाद में नाबालिग की मौत, पामगढ़ में भी बदला थाना प्रभारी

पामगढ़ थाना क्षेत्र में उधारी के पैसे मांगने को लेकर पिता-पुत्र पर प्राणघातक हमला किया गया था। इस हमले में एक नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले की जांच की गति को लेकर भी पुलिस प्रशासन संतुष्ट नहीं था।

इसी के बाद पामगढ़ थाना प्रभारी को भी बदल दिया गया। निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी को अब पामगढ़ थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। माना जा रहा है कि नई पदस्थापना के बाद इस मामले की जांच और कार्रवाई को गति देने पर पुलिस का विशेष फोकस रहेगा।

Chhattisgarh TI Transfer: 6 पुलिस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

जिले में किए गए इस फेरबदल के तहत निरीक्षक शिवानंद सिंह को मुलमुला थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं निरीक्षक पारस पटेल को बम्हनीडीह थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। पारस पटेल को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और बालक विरुद्ध अपराध अनुसंधान शाखा का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

इसके अलावा निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी को पामगढ़ थाना प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक सावन कुमार सारथी को अजाक थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक कमलेश कुमार शेण्डे को सारागांव थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

वहीं उपनिरीक्षक दिलीप कुमार सिंह की पदस्थापना थाना जांजगीर में की गई है। इस तरह एक ही प्रशासनिक आदेश के जरिए जिले के 6 पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

Chhattisgarh TI Transfer

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *