CG News Times

Kawardha Crime News: कबीरधाम में अवैध शराब का खेल पड़ा भारी, 12 आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

Kawardha Crime News

Kawardha Crime News: कबीरधाम जिले में अवैध शराब की बिक्री और सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने 10 आबकारी प्रकरण दर्ज कर 12 आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 29.640 लीटर देशी शराब, 2,520 रुपये बिक्री रकम और शराब के परिवहन में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त सामान की कुल कीमत 44,560 रुपये बताई गई है।

यह कार्रवाई 2, 3 और 4 अक्टूबर 2026 को कबीरधाम जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई। पुलिस के मुताबिक अवैध शराब बेचने, शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने और सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वालों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

कवर्धा शहर में चार जगह कार्रवाई

थाना सिटी कोतवाली कवर्धा पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर अवैध शराब बिक्री के चार मामलों में कार्रवाई की।

राजनांदगांव बायपास तिराहा रोड, नहर किनारे शराब बेचते मिले धनुष सिंह ठाकुर के कब्जे से 60 पौवा देशी प्लेन शराब बरामद की गई। शराब की मात्रा 10.800 लीटर और कीमत 4,800 रुपये बताई गई। इसके अलावा 320 रुपये बिक्री रकम भी जब्त की गई।

इसी तरह 132 केवी सब स्टेशन के पास भोरमदेव रोड पर कुन्दन मोंगरे के कब्जे से 21 पौवा देशी प्लेन शराब बरामद हुई। इसकी मात्रा 3.780 लीटर और कीमत 1,680 रुपये थी। पुलिस ने 360 रुपये बिक्री रकम भी जब्त की।

ट्रांसपोर्ट नगर सब्जी मंडी के पास विजय सारथी को अवैध शराब बेचते पकड़ा गया। उसके कब्जे से 15 पौवा यानी 2.700 लीटर देशी शराब और 220 रुपये बिक्री रकम जब्त की गई।

वहीं नया बस स्टैंड, जुनवानी रोड पर पीन्टू उर्फ दयालु यादव के कब्जे से 15 पौवा यानी 2.700 लीटर देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने 240 रुपये बिक्री रकम भी जब्त की।

पिपरिया में शराब के साथ बाइक भी जब्त

थाना पिपरिया पुलिस ने बिरकोना रोड, बिजली ऑफिस के पास शराब बिक्री के मामले में रवि धुर्वे और अविनाश साहू के खिलाफ कार्रवाई की। दोनों के कब्जे से 7.020 लीटर शराब, जिसकी कीमत 3,120 रुपये बताई गई, बरामद की गई। शराब के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही CG-09-JP-0918 नंबर की मोटरसाइकिल भी जब्त की गई, जिसकी कीमत 30 हजार रुपये बताई गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

इसी थाना क्षेत्र के मिलन चौक नवघटा में सुखदेव राजपूत के खिलाफ भी कार्रवाई हुई। उसके कब्जे से 2.700 लीटर शराब और 200 रुपये बिक्री रकम जब्त की गई।

Kawardha Crime News

कुकदुर और पंडरिया में भी कार्रवाई

थाना कुकदुर पुलिस ने ग्राम कोदवागोडान के सामने मेन रोड स्थित शराब दुकान के पास अवैध शराब बिक्री के मामले में राम धुर्वे के खिलाफ कार्रवाई की। उसके कब्जे से 2.340 लीटर शराब और 280 रुपये बिक्री रकम बरामद की गई।

वहीं थाना पंडरिया पुलिस ने ग्राम खैरडोगरी में शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने के आरोप में सीमा साहू के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया।

सार्वजनिक जगह पर शराब पीने वालों पर भी कार्रवाई

थाना भोरमदेव पुलिस ने ग्राम राजानवागांव और ग्राम छपरी में सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते पाए गए दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने डाकेश्वर निषाद और कन्हैया धुर्वे के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 36(च)(1) के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए।

10 मामलों में 12 आरोपियों पर कार्रवाई

कबीरधाम पुलिस के अनुसार तीन दिनों की इस कार्रवाई में कुल 10 आबकारी प्रकरणों में 12 आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई। इस दौरान 29.640 लीटर देशी शराब, 2,520 रुपये बिक्री रकम और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई। शराब, नकदी और वाहन समेत कुल जब्ती की कीमत 44,560 रुपये है।

पुलिस ने कहा है कि जिले में अवैध शराब की बिक्री, शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने और सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *