नर्मदा कुंड और जलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
रायपुर। श्रावण मास के अंतिम सोमवार के अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मध्यप्रदेश के अमरकंटक पहुंचे। यहां उन्होंने मां नर्मदा के उद्गम स्थल नर्मदा कुंड में दर्शन-पूजन किया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

विजय शर्मा ने नर्मदा कुंड और नर्मदा उद्गम स्थल परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना कर मां नर्मदा का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने जलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की पूजा की और प्रदेशवासियों के कल्याण की प्रार्थना की।

श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर अमरकंटक में धार्मिक आस्था का विशेष महत्व रहा। इस दौरान विजय शर्मा ने प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की।
