Mahtari Vandan Yojana 31st Installment: महिलाओं को रक्षाबंधन से पहले बड़ी सौगात
Mahtari Vandan Yojana: रक्षाबंधन से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त के तहत 67.28 लाख से अधिक हितग्राहियों के खातों में 631 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि ट्रांसफर करेंगे। किसे मिलेगा कितना पैसा और कब खाते में आएगी राशि? पूरी खबर पढ़ें।
Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए रक्षाबंधन से पहले बड़ी राहत की खबर है। महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि महिलाओं के बैंक खातों में अंतरित की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 25 अगस्त को बालोद जिले के विकासखंड मुख्यालय डौण्डीलोहारा स्थित लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम में आयोजित बिहान दीदी एवं स्व-सहायता समूह के सम्मान समारोह के दौरान इस राशि का अंतरण करेंगे।
इस दौरान प्रदेश की 67 लाख 28 हजार 918 हितग्राहियों के बैंक खातों में कुल 631 करोड़ 38 लाख 37 हजार 700 रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी।
कितनी राशि खाते में आएगी?
Mahtari Vandan Yojana के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। 31वीं किस्त के लिए सरकार द्वारा कुल 631 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की जा रही है।
सरकार के अनुसार, इस योजना के माध्यम से मिलने वाली राशि महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के साथ-साथ चिकित्सा, स्वास्थ्य और सुपोषण से जुड़ी जरूरतों में भी मददगार साबित हो रही है।
रक्षाबंधन से पहले क्यों जारी की गई Mahtari Vandan Yojana 31वीं किस्त?
महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त का भुगतान निर्धारित समय के अनुसार सितंबर 2026 में किया जाना था। हालांकि, रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सितंबर महीने की सहायता राशि राखी से पहले ही महिलाओं के खातों में ट्रांसफर करने का निर्णय लिया।
इससे प्रदेश की लाखों महिलाओं को त्योहार से पहले आर्थिक मदद मिलेगी।

अब तक 30 किस्तों में कितनी राशि मिली?
Mahtari Vandan Yojana के तहत अब तक 30 किस्तों में करीब 19 हजार 444 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदेश की महिलाओं को दी जा चुकी है।
योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता का इस्तेमाल महिलाएं अपनी घरेलू जरूरतों के अलावा बेटियों के भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने और विभिन्न आर्थिक गतिविधियों में भी कर रही हैं।
