CG News Times

Raipur Spa Center Raid: रायपुर के ‘इशवा लग्जरी स्पा’ पर पुलिस का छापा, मालिश के नाम पर चल रहा था देह व्यापार, संचालक और मैनेजर गिरफ्तार

Raipur Spa Center Raid: राजधानी रायपुर में पुलिस प्रशासन ने अवैध और अनैतिक गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में कमिश्नरेट सेन्ट्रल जोन पुलिस की टीम ने देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र स्थित ‘इशवा लग्जरी स्पा सेंटर’ (Ishwa Luxury Spa Center) में औचक छापेमारी कर एक बड़े अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है।

पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पुलिस उपायुक्त (सेन्ट्रल जोन), अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त और सहायक पुलिस आयुक्त (सिविल लाइन) के निर्देशन में एसीपी स्नेहिल साहू के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। सिविल लाइन और देवेंद्र नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने जब स्पा सेंटर में दबिश दी, तो वहां से भारी मात्रा में आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुईं।

दूसरे राज्यों की युवतियों से जबरन देह व्यापार

जांच और पूछताछ के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ। स्पा सेंटर के संचालक हरविंदर सिंह ग्रोवर और मैनेजर मुकेश कुमार वर्मा पर आरोप है कि वे दूसरे राज्यों से युवतियों को रायपुर बुलाते थे और उनसे स्पा सेंटर की आड़ में जबरन देह व्यापार कराते थे। स्पा में काम करने वाली युवतियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की।

पीटा एक्ट (PITA Act) के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्पा सेंटर के संचालक हरविंदर सिंह ग्रोवर और मैनेजर मुकेश कुमार वर्मा के खिलाफ थाना देवेंद्र नगर में अपराध क्रमांक 152/2026 दर्ज किया है। दोनों आरोपियों पर अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 (PITA Act) की धारा 4, 5 और 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *