कबीरधाम। कबीरधाम जिले में बिना वाहन नंबर के ट्रैक्टर चलाने के मामले में झलमला पुलिस ने कार्रवाई की है। शीतलपानी पुल के पास एक खाली ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई थी। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
जांच में सामने आया वाहन नंबर नहीं था
घटना 22 सितंबर 2026 की है। शीतलपानी पुल के पास लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने के दौरान खाली ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। सूचना मिलने पर झलमला पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।
जांच के दौरान ट्रैक्टर पर वाहन नंबर अंकित नहीं पाया गया। पुलिस ने इसे मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों का उल्लंघन मानते हुए कार्रवाई की।
3 हजार रुपए का समन शुल्क वसूला
मामले में ट्रैक्टर चालक एवं स्वामी सुरेश धुर्वे, निवासी रोल, थाना रेंगाखार के खिलाफ इस्तगाशा क्रमांक 14/2026 के तहत धारा 39, 192(1) मोटर व्हीकल एक्ट में कार्रवाई की गई। पुलिस ने उनसे 3,000 रुपए का समन शुल्क वसूल किया।
