CG News Times

कबीरधाम की बड़ी खबर : पंडरिया में गोमाता से भरा पिकअप पकड़ा, 4 आरोपी गिरफ्तार; 10 गोमाता बरामद

कबीरधाम। थाना पंडरिया पुलिस ने गोमाता को ठूंस-ठूंसकर और बिना चारा-पानी के क्रूरतापूर्वक परिवहन करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर 10 गोमाता को सुरक्षित बरामद किया और मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने करीब 3.70 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।

नरसिंहपुर कला में पकड़ा गया पिकअप

पुलिस के मुताबिक, 1 सितंबर 2026 की रात करीब 1:30 बजे ग्राम नरसिंहपुर कला में बिरेन्द्र जांगड़े की दुकान के पास पुलिस टीम ने पिकअप वाहन क्रमांक CG-09-JS-4877 को रोककर जांच की। वाहन में गोमाता को ठूंस-ठूंसकर और बिना चारा-पानी के क्रूरतापूर्वक ले जाया जा रहा था।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन में परिवहन की जा रही 10 गोमाता को सुरक्षित बरामद किया और पिकअप वाहन को जब्त कर लिया।

चार आरोपी गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने अनिल पिता प्रताप कुर्रे (30), निवासी सोनपुरी, थाना पंडरिया, लेखराज पिता गोपालीराम महिलांगे (38), बलदाऊ पिता रामप्रसाद चंद्राकर (45) और अजय पिता लखन चंद्राकर (23), तीनों निवासी बांधा, को गिरफ्तार किया।

आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 177/2026 के तहत छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10, पशु क्रूरता अधिनियम तथा धारा 66/192 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

3.70 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 गोमाता, कीमत करीब 20 हजार रुपये, और 3.50 लाख रुपये कीमत का पिकअप वाहन जब्त किया है। कुल जब्त संपत्ति की कीमत करीब 3.70 लाख रुपये बताई गई है।

2026 में गोमाता तस्करी के 14 मामलों में कार्रवाई

कबीरधाम पुलिस के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक गोमाता तस्करी के 14 प्रकरणों में कार्रवाई की जा चुकी है। इन मामलों में 8 वाहन जब्त और 40 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के दौरान कुल 137 गोमाता एवं अन्य पशुओं को तस्करी से बचाया गया है।

कबीरधाम पुलिस द्वारा गोमाता की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अवैध परिवहन एवं तस्करी के खिलाफ लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

कार्रवाई: कबीरधाम पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव (IPS) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार एवं अमित पटेल के मार्गदर्शन और एसडीओपी पंडरिया भूपत सिंह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी अजय सिन्हा के नेतृत्व में थाना पंडरिया पुलिस ने कार्रवाई की।

 

पुलिस के मुताबिक, 1 सितंबर 2026 की रात करीब 1:30 बजे ग्राम नरसिंहपुर कला में बिरेन्द्र जांगड़े की दुकान के पास पुलिस टीम ने पिकअप वाहन क्रमांक CG-09-JS-4877 को रोककर जांच की। वाहन में मवेशियों को ठूंस-ठूंसकर और बिना चारा-पानी के परिवहन किया जा रहा था।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन में मौजूद 10 मवेशियों को सुरक्षित बरामद किया और पिकअप वाहन को जब्त कर लिया।

चार आरोपी गिरफ्तार

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *