CG News Times

छत्तीसगढ़ की बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र ने जारी किए नियुक्ति आदेश

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में तीन नए न्यायाधीशों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को तीन न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इनमें संतोष शर्मा, सुषमा सावंत और सुधीर कुमार शामिल हैं।

इन नियुक्तियों को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश के बाद केंद्र सरकार की मंजूरी मिली है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 18 अगस्त 2026 को हुई बैठक में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के लिए इन तीन न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।

हाईकोर्ट में जजों की संख्या अब 14 होगी

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों के कुल 22 पद स्वीकृत हैं। तीन नए जजों की नियुक्ति से पहले हाईकोर्ट में 11 न्यायाधीश कार्यरत थे। अब तीन और जजों की नियुक्ति के बाद यह संख्या बढ़कर 14 हो जाएगी

नई नियुक्तियों से हाईकोर्ट में लंबित मामलों की सुनवाई में तेजी आने और न्यायिक कामकाज को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *